9:04 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

बिल्सी:- नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में सर्वप्रथम विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय तथा विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति तथा महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने अपने-अपने कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया तथा शिक्षकों का हार्दिक स्वागत किया। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताएँ एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें शिक्षकों के महत्व एवं उनके मार्गदर्शन की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। समारोह के विशेष क्षण में शिक्षकों द्वारा केक काटकर इस दिन को यादगार बनाया गया। बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ “हैप्पी टीचर्स डे” कहकर अपने प्रिय शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने शिक्षक के महत्व के वारे में बताया और कहा कि शिक्षक एक किरण की तरह है जो कि हमारा मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षक वास्तव में विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक व्यक्ति के जीवन को आकार देने में उसके माता-पिता से ज्यादा एक अच्छे शिक्षक का योगदान होता है। हमारे देश की संस्कृति में शिक्षक को भगवान से ऊपर स्थान दिया गया है। उन्होंने सभी शिक्षकों को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन से सीख ग्रहण कर एक आदर्श शिक्षक बननें की प्रेरणा दी।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षकों का काम सभी पेशेवर काम से ज्यादा जिम्मेदारी वाला होता है। आज के युग में बच्चे डाक्टर, इन्जीनियर ही केवल बनना चाहते है। अच्छे विद्याथियों को शिक्षक बनने का भी जीवन में उद्देश्य होना चाहिए। आज हमारे देश में अच्छे शिक्षकों की बहुत बड़ी आवश्यकता हैं। इसलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा लेकर देश और समाज की शिक्षक के रूप में सेवा करनी चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.