9:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं से दिल्ली के लिए नई ट्रेन सेवा, यात्रियों को बड़ी राहत

बदायूं से दिल्ली के लिए नई ट्रेन सेवा, यात्रियों को बड़ी राहत

बदायूं। बदायूं समेत आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब बदायूं से दिल्ली का सफर और भी आसान होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के प्रयासों से कासगंज से दिल्ली तक नई ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

इस नई ट्रेन के शुरू होने से बदायूं, कासगंज, बरेली, रामपुर और मुरादाबाद के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

पूरा रूट (कासगंज से दिल्ली)

यह ट्रेन कासगंज से चलकर बदायूं होते हुए बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी।

सेक्शन 1: कासगंज → बरेली
कासगंज, कासगंज सिटी, कांशीराम नगर, सोरों, मानपुर नगड़िया, कछला ब्रिज, कछला, बित्रोल, उझानी शेखूपुर, बदायूं, मल्लननगर, घाटपुरी, करतौली, मकरंदपुर, बमियाना, रामगंगा, बरेली

सेक्शन 2: बरेली → रामपुर
बरेली जंक्शन, इज्जतनगर, भोजीपुरा, रिछा, बहेड़ी, रामपुर

सेक्शन 3: रामपुर → मुरादाबाद
रामपुर, दलपतपुर, मुरादाबाद

सेक्शन 4: मुरादाबाद → दिल्ली
मुरादाबाद, लोधीपुर बिशनपुर, कुंदरकी, अमरोहा, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, पिलखुवा, गाजियाबाद, दिल्ली

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.