5:26 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं शहर में अब तंग गलियों में ट्रैक्टर ट्राली व ई रिक्शा से कूड़ा उठाया जाएगा

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने हरी झण्डी दिखाकर कर रवाना किया

नगर पालिका ने कूड़ा उठान को 40.75 लाख से छह ट्रैक्टर ट्राली, चार ई रिक्शा व दो ट्राली खरीदी

बदायूं । नगरपालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने 40 लाख 75 हजार की लागत से खरीदे गए छह ट्रैक्टर-ट्राली, चार ई – रिक्शा, दो ट्राली आदि का हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
शहर की तंग गलियों से कूड़ा उठाने के लिए पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कूड़ा वाहनों को जनता के सेवार्थ समर्पित किया।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि नगर की कई गलियां इतनी तंग हैं कि उनमें बड़े ट्रैक्टर-ट्राली व छोटी गाड़ियां नहीं जा पाती हैं। इन गलियों में साफ-सफाई परेशानी का सबब बनी थी। इसके मद्देनजर 35 एचपी ट्रैक्टर के दो, 15 एचपी ट्रैक्टर के चार, चार ई-रिक्शा साथ ही तीन टन की दो ट्राली और वाहन खरीदे गए हैं। सफाई कर्मचारियों को इन वाहनों की चाभी सौंप दी गई है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर की दो लाख की आबादी को इन वाहनों के संचालन से कूड़े के उठान में सहूलियत मिलेगी । शहर पहले से अधिक स्वच्छ रह सकेगा।
नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शहर की बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए सफाई के कार्यो में कोई कमी न हो इस लिए ये उपकरण लिए गए है।जलकल अभियन्ता सतीश कुमार , अवर अभियन्ता सिविल कृष्ण गोपाल चन्द्रा, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यव एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजीव मलिक, केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, सुमित सिंह समेत पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.