2:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- राजकीय महिला महाविद्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बदायूं- 9 मई 2025 -राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं नैक समिति द्वारा “आंतरिक गुणवत्ता एवं नैक सम्बन्धी पूर्वाकांक्षा” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में क्रिस्प संस्थान की ओर से अनुप्रयुक्त भौतिकी विभाग, महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. सुधीर कुमार ने विशेषज्ञ के रूप में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस व्याख्यान में उन्होंने महाविद्यालय की भूमिका से लेकर, पाठ्यक्रम, शिक्षण संवर्धन, आधुनिक तकनीकियों के उपयोग, डिजिटलीकरण, कौशल विकास, शोध आदि विषयों की बारीकियों पर प्रकाश डाला।ध्यातव्य है कि राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में प्रथम बार नैक प्रत्यायन किया जाएगा। आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं नैक समिति की संयोजिका/समन्वयक डॉ सुशीला ने कहा कि समस्त महाविद्यालय स्टाफ नैक प्रत्यायन को लेकर उत्साहित है और अभी से नैक संबंधी पूर्वाकांक्षाओं की तैयारी में लग गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजधन ने सभी को शुभ शुभकामनाएं दीं। धन्यवाद ज्ञापन नैक समिति के सह समन्वयक डॉ० ऋषभ भारद्वाज ने किया। व्याख्यान में समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.