2:24 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में बड़ा हादसा: दुकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में पांच लोगों के दबे होने की खबर

बदायूं

बदायूं में बड़ा हादसा: दुकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में पांच लोगों के दबे होने की खबर

केशव गुप्ता

उसहैत। बदायूं जिले के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में रविवार शाम एक दुकान का लिंटर पड़ने के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान लिंटर गिरने से करीब पांच लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.