2:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ में तैनात स्व0 टीपू सुल्तान के दुखदः निधन पर बदायूँ पुलिस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि

*वर्ष 2016 में आरक्षी पद पर भर्ती एवं वर्तमान में रिजर्व पुलिस लाइन,बदायूँ में तैनात स्व0 टीपू सुल्तान के दुखदः निधन पर बदायूँ पुलिस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।*

*स्व0 टीपू सुल्तान की सड़क दुर्घटना के कारण हुई मृत्यु,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।*

थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत संचालित दोपहिया पीआरवी 7155 पर तैनात आरक्षी 465 टीपू सुल्तान पीएनओ 163210360 अपनी ड्यूटी समाप्त कर स्वयं की मोटरसाईकिल से अपने निवास स्थान पर लौट रहे थे कि रास्ते में ग्राम कुन्दावली के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना होने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे उपचार हेतु सीएचसी रूदायन में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा आरक्षी टीपू सुल्तान उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। आरक्षी उपरोक्त अपने परिवार के साथ कस्बा इस्लामनगर में रह रहे थे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री संजीव कुमार,क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन श्री गौरव उपाध्याय,प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व परिवारजन द्वारा पुलिस लाइन में दिवंगत कांस्टेबल टीपू सुल्तान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं अधि0/कर्म0गण द्वारा मौन धारण कर सलामी देकर शोक संवेदना व्यक्त की गई । दिवंगत आरक्षी को सद्धति व उनके परिजनों/प्रियजनों के संबल हेतु हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.