2:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदांयू मे भांजे को ही दिल दे बैठी मामी, पति को छोड़ हो गई फुर्र

बिल्सी बदायूं 14 जून।

बदायूं में भांजा अपनी मामी के साथ फरार हो गया। इस मामले में आरोपी भांजे के खिलाफ मामा ने केस दर्ज कराया है और उसने इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

बदायूं से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भांजा अपनी मामी को लेकर भाग गया। महिला का पति दिल्ली में रहकर कबाड़ का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। दिल्ली में वह मेहनत-मजदूरी करता रहा है। इधर भांजा मामी को लेकर फुर्र हो गया। इस पूरे मामले में पीड़ित पति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित पति के संगीन आरोप
मामी और भांजे का यह प्रेम-प्रसंग इलाके में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। ये पूरा मामला जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देते हुए अपनी पत्नी और भांजे पर आरोप लगाया है कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी 10 जून को सुबह 10 बजे घर से ये कहकर निकली कि वो बिसौली नगर में डॉक्टर के यहां दवा लेने जा रही है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
महिला घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थीं। तभी भांजा अपनी 30 साल की मामी को लेकर फरार हो गया। पीड़ित दिल्ली में कबाड़ी का काम किया करता है। उस दिन भी वह घर पर नहीं था। देर शाम तक जब पत्नी दवा लेकर वापस नहीं लौटी तो पति ने फोन कॉल की, लेकिन बेवफा पत्नी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। अगले दिन पीड़ित पति दिल्ली से अपने गांव बदायूं आ गया। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पत्नी को बरामद करने की फरियाद
पीड़ित पति ने इसके बाद पत्नी की खोजबीन शुरू की। उसे पता चला कि उसकी पत्नी को भांजा बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया है। भांजे के साथ फरार हुई पत्नी अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद लेकर गई है। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज कर पत्नी को बरामद करने की फरियाद की है।

चर्चाओं में है ये प्रेम प्रसंग
लोगों का कहना है कि भांजा अक्सर मामी के मामा की गैर मौजूदगी में यहां आया करता था। इसी दौरान उसके नैना मामी से लड़ गए। मामा दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। मामी भांजे के साथ इश्क में पड़ गई। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए ये कदम उठा लिया। मामी ने भी पति की बिना परवाह किए भांजे के लिए बुला लिया। दोनों फरार हो गए है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.