2:27 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में गेहूं खरीद की तैयारी तेज, एक मार्च से खुलेंगे क्रय केंद्र

।

बदांयू 29 जनवरी।

बदांयू जिले में धान खरीद अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, इसी के साथ गेहूं खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। गेहूं क्रय केंद्रों के संचालन के लिए संबंधित एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। एजेंसियों को एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय से क्रय केंद्र खोले जा सकें। एक मार्च से जिले में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने की संभावना है।

शासन ने इस वर्ष गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। पिछले वर्ष के 2425 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में 160 रुपये बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। मंडियों में गेहूं की आवक सामान्यत: अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होती है, इसके बावजूद प्रशासन एक माह पहले ही क्रय केंद्र खोलकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

इस वर्ष भी विपणन, यूपीएसएसए, पीसीएफ, मंडी समिति, एफसीआई और यूपीएसएएस से जुड़े क्रय केंद्रों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।

जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर गेहूं खरीद की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं और किसानों को समय से पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.