6:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदांयू कानून का पाठ पढ़ाने वालों के वाहनों पर ही नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

।********* बदांयू 16 जनवरी 2025।

बदांयू में धड़ल्ले से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) के सरकारी वाहन भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों का न तो चालान किया जा रहा है, न ही फिटनेस हो पा रही है। निजी और सरकारी विभागों को मिलाकर बदायूं में लगभग एक लाख वाहनों में ऐसी नंबर प्लेट नहीं लगी है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 2019 से वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। नए वाहनों की खरीद पर तो कंपनी की तरफ से रजिस्ट्रेशन कराकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई जा रही है मगर 2019 से पहले खरीदे गए लगभग एक लाख वाहनों पर यह नंबर प्लेट नहीं लगी है। इसे लेकर आरटीओ विभाग समय-समय पर अभियान चलाने का दावा करता है। साथ ही जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगी है, उसकी परिवहन विभाग की तरफ से फिटनेस भी नहीं की जा रही है। इनका चालान भी नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद बदांयू में धड़ल्ले से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन दौड़ रहे हैं।

बदांयू में पुलिस के वाहनों,एंबुलेंस से लेकर जेसीबी तक में एचएसआरपी नहीं

नगर पालिका में सरकारी वाहन हैं। इनमें से नई जेसीबी, ट्रैक्टरों और दो मिस्ट कैनन मशीन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है। बचे हुए वाहनों में एचएसआरपी नहीं है। वहीं, जिला अस्पताल में कई एंबुलेंसों पर भी पुरानी नंबर प्लेट लगी है। इसके अलावा, जिला प्रशासन, पुरातत्व, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, मेडिकल कॉलेज समेत अन्य विभागों में भी कई वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। ओर तो ओर कानून का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस विभाग में भी जिले में दर्जनों वाहन विना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के संचालित हो रहे हैं।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.