2:17 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदांयू एक्सप्रेस की बात सच हुई, उझानी में कांवड़ से टच हुई पिक-अप ,कांवड़ियों ने की मारपीट तोड़फोड़।

बदायूं 25 फरवरी। दो घंटे पहले बदांयू एक्सप्रेस ने रूट डायवर्ट को लेकर खबर प्रसारित की कि , यह कैसा रूट डायवर्ट, हाइवे पर कांवड़ियों संग चल रहे वाहन। उझानी सब्जी मंडी में आज रात 8.30 पर कांवड़ लेकर बरेली जा रहे कांवड़ लिए कांवड़िया से एक पिकअप छू गई। कांवड़ खंडित होने से गुस्साए कांवड़ियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पिक-अप चालक को बुरी तरह पीटने के बाद शीशे व लाइटें भी तोड दी। सब्जी मंडी में भगदड़ जेसे हालात बन गये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बामुश्किल हालत पर काबू पाया। व घायल पिक-अप चालक व कांवड़ियों को दुबारा कांवड लाने का आश्वासन देकर कोतवाली ले गई है। खबर लिखे जाने तक कोतवाली में भीड जमा है।———————————————राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.