2:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारी के निधन पर दस हजार की आर्थिक मदद दी

।

बदायूं । नगर पालिका परिषद बदायूं में सेवानिवृत समारोह कार्यक्रम नगर पालिका के रज़ा हॉल में पालिका अध्यक्ष फात्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जहाँ आरा को 6 लाख 74 हजार 148 रुपये एवं सफाई कर्मचारी आनन्द को 7 लाख 53 हजार 457 रुपये का भुगतान किया गया।पालिका अध्यक्ष ने फूलमाला पहनाकर एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि कर्मचारी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हो जाता है, परंतु अपने दायित्व से सेवानिवृत्त नहीं होता, उसे पारिवारिक रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। कहा कि कर्मचारी अपनी सेवाकाल में रहकर जो सेवाएं देता है उसके बाद सेवानिवृत होता है वह बहुत भाग्यशाली होता है। कहा कि यह एक सामाजिक प्रक्रिया है जो सेवा काल में सेवारत होता है उसे समय अनुसार सेवानिवृत्त भी होना पड़ता है, कर्मचारी की सेवाएं हमेशा जनहित में होती हैं।

इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, राजीव मलिक, निर्माण लिपिक सचिन सवसेना, नवैद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चन्द्र, परवेज, राजेंद्र सिंह, मनोज सोनकर, सुमित सिंह, गजेन्द्र सिंह, मितान सिंह, फिरोज आदि मौजूद रहे।

इधर,नगर पालिका परिषद में कार्यरत सफ़ाई कर्मी जागेश देवी पत्नी गोपाल का लम्बी बीमारी के चलते आस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार लालपुल श्मशान घाट पर हुआ। जानकारी होते ही पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा घर पहुँची शोक संवेदना व्यक्त की औऱ परिजनों को फौरी तौर पर दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.