2:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नारायण ग्रीन हाउस में होली मिलन एवं सम्मान समारोह

बिल्सी। नगर के नारायण ग्रीन हाउस में आयोजित होली मिलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी सद्भाव बढ़ाने का काम करते हैं। विधायक हरीश शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि होली मिलन तभी सार्थक होगा जब समाज के सभी लोग मिलकर क्षेत्र के विकास कार्यों में सहभागी बनें। उन्होंने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन के आशीर्वाद और सहयोग से ही विकास योजनाओं को गति मिल सकी है। पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर सहित सभासदों ने विधायक का माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजीव रुप, ओमबाबू सक्सेना, विवेक राठी, दीपक चौहान और ओमप्रकाश सागर ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सूर्यप्रकाश देवल, शेखर सक्सेना, मृदुल शर्मा, मनीष असावा, कुंवरपाल, आरिफ राइन, बागीश माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी और अवधेश लड्डा, धर्मवीर, धर्मपाल सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.