2:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

धर्मा सेवा ट्रस्ट की निशुल्क भोजन सेवा ने पूरा किया एक वर्ष, सहयोगियों का जताया आभार

बदायूं। प्रभु की असीम कृपा और समाज के सहयोग से धर्मा सेवा ट्रस्ट की जिला अस्पताल में संचालित निशुल्क भोजन सेवा ने सफलतापूर्वक अपना एक वर्ष पूरा कर लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं सेवाभाव रखने वाले साथियों का आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

ट्रस्ट की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि एक वर्ष की इस सेवा यात्रा के दौरान अनेक चुनौतियां और कठिनाइयां सामने आईं, लेकिन प्रभु की कृपा तथा समाज के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था निरंतर एवं सुचारू रूप से संचालित होती रही।

ट्रस्ट ने बताया कि 20 अप्रैल से गैस व्यवस्था में आई तकनीकी समस्या के कारण ट्रस्ट कार्यालय पर भोजन वितरण का कार्य फिलहाल अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है। हालांकि, जिला अस्पताल में संचालित सेवा को निरंतर जारी रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

धर्मा सेवा ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि गैस व्यवस्था सामान्य होते ही न केवल ट्रस्ट कार्यालय पर भोजन वितरण पुनः शुरू किया जाएगा, बल्कि दो नए स्थानों पर भी निशुल्क भोजन सेवा प्रारंभ करने की योजना पर कार्य किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक इस सेवा का लाभ पहुंचाया जा सके।

ट्रस्ट ने समाज के सभी सहयोगियों से आगे भी इसी प्रकार सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है, ताकि मानव सेवा का यह अभियान और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.