2:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

धन्वंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा धन्वंतरी पूजन कार्यक्रम संपन्न

धन्वंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन (रजि.), बदायूँ द्वारा धन्वंतरी पूजन कार्यक्रम संपन्न
विगत वर्षों की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी धन्वंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन (रजि.), बदायूँ की ओर से, डॉ. संजीव गुप्ता जी की अध्यक्षता में, भगवान धन्वंतरि जी का पूजन कार्यक्रम भव्यता एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया।
📅 तारीख: शनिवार, 18 अक्टूबर 2025
📍 स्थान: सानिध्य मदर चाइल्ड हॉस्पिटल, हरप्रसाद मंदिर के सामने, श्याम नगर, बदायूँ
कार्यक्रम में एसोसिएशन के सभी सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर आरोग्य के भगवान धन्वंतरि जी की पूजा-अर्चना कर उनके आशीर्वाद से जनकल्याण एवं रोगमुक्त समाज की कामना की। इस आयोजन ने न केवल चिकित्सकों को एक सूत्र में बाँधने का कार्य किया, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और सेवा के प्रति समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ किया डॉ धीरेंद्र यादव डॉक्टर गोपाल वैश डॉक्टर वैभव गुप्ता डॉक्टर मोहित शर्मा डॉक्टर नरेंद्र कुमार कश्यप डॉक्टर वीरेश उपाध्याय डॉ अमर सिंह डॉक्टर अमरदीप सक्सेना डॉ प्रमोद गुप्ता डॉक्टर एसके गुप्ता डॉ आर पी सिंह डॉ अंकुर गुप्ता डॉक्टर डीके सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.