2:17 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं द्वारा विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल

बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी एड. ह्रदेश शर्मा की देखरेख में तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव कराया जा रहा है।
शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए अल्ताफ हुसैन व भेषज शरण शर्मा ने अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी हृदेश शर्मा के पास जमा किया। सहायक चुनाव अधिकारी सचिन सक्सेना ने बताया की बार के कोषाध्यक्ष पद के लिए जोगेंद्र सिंह यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है जबकि नवल किशोर शर्मा ने नामांकन पत्र खरीदा है। सहायक चुनाव अधिकारी अभी पाठक ने बताया साधारण सदस्य के लिए रजा अब्बास व विजयभान सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं सह सचिव पद के लिए कुलदीप यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।


उक्त जानकारी देते हुए सहायक चुनाव अधिकारी धीरश चंद्र गोस्वामी ने बताया अब तक सात पदों के लिए पर्चे खरीदे गए हैं। जिसमें से पांच लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए है। चुनाव के लिए नामांकन एवं पर्चा क्रय करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी है। 16 जनवरी के बाद तय होगा कि किस-किस पद के लिए चुनाव कराया जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.