2:25 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कादरचौक का आकस्मिक निरीक्षण

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कादरचौक का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा निर्माणाधीन भवन/बैरिक का निरीक्षण भी किया गया।*

आज दिनांक 09-01-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी उझानी/नगर श्री शक्ति सिंह के साथ थाना कादरचौक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस दौरान थाना परिसर में नवनिर्मित बैरिक तथा विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा अतिशीघ्र निर्माणकार्य पूरा करने एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओ की पूर्ति करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात थाना परिसर मे थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, महिला हैल्प डैस्क, सीसीटीएनएस कक्ष आदि का मुआयना किया गया एवं सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरानथाना प्रभारी श्री उदयवीर सिंह, दिवसाधिकारी श्री अवधेश सिंह , क0आ0 सुधीर, कार्यलेख पर आरक्षी 51 अजय, महिला हैल्प डैस्क पर म0आरक्षी कोसिन, संतरी पहरा पर आरक्षी 1042 राहुल कुमार मौजूद मिले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित को निम्न आदेश-निर्देश दिये गये।
• मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित महिला हेल्पडेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही कराये जाने व महिला बीट कर्मियों द्वारा महिलाओं/बालिकाओ को नियमित रुप से जागरुक किया जायें।
• महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर अभिलेखो को चेक कर आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता, मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख करने तथा समस्या के निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के विवरण का स्पष्ट उल्लेख करने एवं लम्बित महिला सम्बन्धी अपराधों में प्रभावी रुप से कार्यवाही करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
• थाना स्तर पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतापूर्वक गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया जाये । जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर लम्बित प्रार्थना पत्रों को समयावधि में निस्तारित किया जाये।
• अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र गुण दोष के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। भूमि विवाद सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण किया जाये।
* पुलिस की सक्रियता बनाये रखने हेतु नियमित रूप से मुख्य बाजार/ भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग / फुट पैट्रोलिंग की जाये।
• थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव व थाने पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
• वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा आवास विकास के अधिशासी अभियन्ता के साथ थाना परिसर मे निर्माणाधीन पुरूष/महिला बैरक एवं विवेचना कक्ष का निरीक्षण कर कार्य मे प्रगति एवं सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.