4:43 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

डीएम ने की चकबंदी के कार्यों की समीक्षा

ग्रामवासियों से बेहतर समन्वय बनाकर कार्यां को प्राथमिकता पर पूर्ण कराएं अधिकारी
बदायूँ : 28 अक्टूबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को चक आपत्तियों का ससमय निस्तारण सुनिश्चित करने व चकबंदी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रारूप 01 से प्रारूप 09 तक पर एक-एक कर चर्चा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत बैठक में जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि वर्तमान में जनपद के 15 ग्रामों में चकबन्दी प्रक्रियाचीन है, जिसमें सिरासौल पट्टी जसा, परौली, पेंपल, पाठमपुर, गढ़िया लच्छा, पिण्डौल, गिधौल, रुपपुर, बक्सेना, इमलिया, सिरतौल, बेहटा गुसाई, गुलड़िया, चितरी महुआ, रसूला है। उन्होंने अधिकारियों को ग्राम वासियों से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करते हुए चकबंदी के कार्यां को प्राथमिकता पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि चकबंदी के कार्यों में पूर्ण सहयोग करें, क्योंकि जो भी कार्य चकबंदी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ग्रामों में कराए जा रहे हैं, वह शासन के निर्देशों के अनुसार आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए कराए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने प्रारूप 5 के अंतर्गत धारा-20 प्रारंभिक चकबंदी योजना का निर्माण व प्रशासन का स्तर, प्रारूप 6 के अंतर्गत धारा 23 चकबंदी योजना का पुनरीक्षण का स्तर, प्रारूप 7 के अंतर्गत धारा 24 कब्जा परिवर्तन का स्तर, प्रारूप 8 के अंतर्गत धारा 27 अंतिम अभिलेख की तैयारी का स्तर आदि प्रारूपों पर एक-एक कर चर्चा की व आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर प्रभारी बन्दोबस्त अधिकारी सहित चकबंदी व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.