10:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

बदायूँ : 30 जनवरी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेना रहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला कारागार के विभिन्न बैरकों, प्रवेश द्वार, सुरक्षा घेरे, रसोईघर, चिकित्सालय, मुलाकात कक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु, प्रतिबंधित सामग्री का मिलना प्रकाश में नहीं आया।
जिलाधिकारी ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी बृजेश कुमार सिंह, कारागार अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.