2:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

जिला सेवा योजन कार्यालय के तत्वावधान महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की ओर से प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में 22.08.2025 को कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला सेवा योजन कार्यालय की ओर से आये मुख्य अतिथि के रूप में परवेज़ समीम एवं संजय जी के मुख्य आतिथ्य में माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कैरियर से संबंधित बातों को बताते हुए श्री परवेज़ महोदय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से करियर काउंसलिंग कार्यशालाएं आयोजित करती है, जिसमें युवाओं को उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक मार्ग चुनने में मदद की जाती है।इन कार्यशालाओं का उद्देश्य इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों को छात्रों से जोड़ना, उनके सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि और शैक्षिक योग्यता के आधार पर मार्गदर्शन देना, और उन्हें रोजगार के अवसरों से परिचित कराना है। श्री संजय महोदय ने बताया कि यह कार्यशाला छात्राओं को उनके झुकाव और योग्यताओं के अनुसार सही शैक्षिक और व्यावसायिक क्षेत्र चुनने में मार्गदर्शन प्रदान करता है और उन्होंने छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रोफेसर सरला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैरियर काउंसिलिंग एक प्रक्रिया है जो आपको आपकी रुचियों, कौशलों, मूल्यों और व्यक्तित्व को समझने में मदद करती है, ताकि आप अपने लिए सही करियर पथ चुन सकें और जीवन में संतुष्टि व सफलता प्राप्त कर सकें। कैरियर काउंसलिंग प्रभारी डॉ इति अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहां की छात्राओं को रोजगार के साथ-साथ जीवन में अनुशासन का पालन करना आवश्यक है तभी वह अपने जीवन को सफल बना सकती है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रोफेसर इंदु शर्मा, डॉ श्रद्धा, डॉ उमा सिंह गौर ,डॉ निशा साहू, डॉ शालू, डॉ शिल्पी, डॉ वंदना, डॉ अवनिशा आदि सभी उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.