2:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में घटनास्थल का निरीक्षण

मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में घटित हत्या की घटना के संबंध में जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली गयी तदुपरांत नवीन पुलिस चौकी की स्थापना के आदेश दिए गए ।


आज दिनाँक 14.03.2026 को थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के अन्दर जाकर एक व्यक्ति द्वारा प्लांट के 02 अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर देने की घटना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली गयी । तदुपरांत महोदया द्वारा थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में नवीन पुलिस चौकी स्थापना के आदेश दिए गए,जिसमें 02 उपनिरीक्षक तथा 08 आरक्षी की नियुक्ति की गयी है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.