2:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सफाई कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सफाई कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त कर्मचारी को 11 लाख 13 हजार 880 रुपये का भुगतान

शॉल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

बदायूं। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई।
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी समोज पत्नी चन्दा को शॉल, माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही कर्मचारी को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल 11 लाख 13 हजार 880 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारी की मेहनत और समर्पण के कारण ही बदायूं नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा।
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है और उनके कार्य हमेशा सराहनीय रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आगे का जीवन सुखमय बीते और जरूरत पड़ने पर पालिका हमेशा उनके सहयोग के लिए तैयार रहेगी।

विदाई समारोह में सभासद रवि, अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तयव्व, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, महेश बाबू, गजेन्द्र, सफाई कर्मचारी नेता रमेश डी लाल, संदीप, अरुण, मुनीष, नवीन, सुभरतन, सुभाष, रोहित, अवनीश,राम सरन, सहित अनेक पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.