2:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कोतवाली पुलिस ने पुलिस क्षेत्रअधिकारी उमेश चंद्र के नेतृत्व में नव वर्ष पर नगर में पैदल मार्च किया

बिसौली। कोतवाली पुलिस ने पुलिस क्षेत्रअधिकारी उमेश चंद्र के नेतृत्व में नव वर्ष पर नगर में पैदल मार्च किया। उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से संवाद किया, ताकि कानून व्यवस्था पर नजर रखी जा सके।
बुधवार को पुलिस ने नववर्ष के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ उमेश चंद्र ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास करते हुए नए साल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नए वर्ष का जश्न खुशी और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें। शराबियों और उपद्रवियों से शक्ति से निपटा जाएगा। सीओ उमेश चंद्र ने लोगों से अपील की कि वह मौज मस्ती के साथ शांति से पिकनिक करें और न्यू ईयर का जश्न मनाएं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए की ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बढ़ती जाए और जो भी व्यक्ति हद करता हुआ दिखे उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, एसएसआई शिवेंद्र भदोरिया, बुध बाजार चौकी इंचार्ज अमित चौहान, कस्बा चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह, सनी चौधरी, ओमकार त्यागी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.