12:44 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

किसान दिवस में कृषकों की समस्याओं का हुआ समाधान

बदायूँ : 19 नवम्बर। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें-बैक, कृषि, ऊर्जा, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान विभाग आदि से जुड़े हुए समस्त अधिकारी उपस्थित रहें। किसान दिवस प्रारम्भ करते हुए उप कृषि निदेशक ने समस्त कृषक एवं अधिकारियों का स्वागत किया।
उसके उपरान्त कृषि विभाग द्वारा कृषकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं बीज पर अनुदान के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराया साथ ही फार्मर रजिस्ट्री के बारे में बताया किसान अपनी-अपनी फार्मर रजिस्ट्री अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र से करा सकते है, जो कृषक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायेगें उन्हें 01 अप्रैल 2026 पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ नही मिलेगा, साथ ही यन्त्रीकरण योजना के सम्बन्ध में कृषको को अवगत कराया गया कि जिन किसानों का यन्त्र हेतु बुकिंग हुई है उन किसान भाई की ई0-लाटरी की प्रक्रिया जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 21 नवम्बर 2025 को होगीं।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त किसान यन्त्र खरीद सकते है जो किसान पात्रता की श्रेणी में आयेगें उन्हें विभाग द्वारा अनुदान नियमानुसार दिया जायेगा। श्री चिंरजीव सिंह राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महामंत्री निवासी गुलड़िया द्वारा गन्ना के भुगतान की जानकारी चाही जिस सम्बन्ध में सचिव/समिति निरीक्षक गन्ना द्वारा अवगत कराया गया कि गन्ना का शेष भुगतान जल्द-जल्द हो जायेगा। जिला कृषि अधिकारी द्वारा फसलों में संतुलित उर्वरकों की मात्रा प्रयोग करने की सलाह दी गई, प्रतिनिधि जिला अग्रणी प्रबन्धक पी0एन0बी0 द्वारा के0सी0सी0 के बारे में किसानों को जानकारी दी। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु आदेशित किया।
—-

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.