2:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 9 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा।

बदायूँ: 13 मई को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की इकाई ने मालवीय आवास गृह पर पंचायत का आयोजन किया पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा की ब्लॉक वजीर गंज के ग्राम बैहटरा के पास से होकर गुजर रही सोत नदी की पुलिया का निर्माण कार्य सन 2002 से अधूरा पडा हुआ हैं। ग्रामीण की बरसात के समय आवा-जाही की बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिला अधिकारी को संबोधित 9 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा । वही विकासखण्ड दहगवां के ग्राम भगता नगला में ग्राम प्रधान व सचिव की सांठगांठ से सफाई अभियान मिशन के अंतर्गत लगे सफाई कर्मचारी पिछ्ले एक वर्ष से गाँव में सफाई करने नहीं आया है। ग्रामीण का कहना है की अगर गाँव में साफ-सफाई नहीं हुई तो बच्चे बुज़ुर्ग गंदगी से फैलने वाली बीमारी का सिकार होंगे जिसमें पूरे गांव में जलभराव व ग्रीष्म ऋतु में प्रदूषण फैल रहा है। ग्रामीण का कहना है ग्राम भगता नगला में कुल 15 इंडिया मार्का हैंडपंप हैं। जिसमें 9 इंडिया मार्का हैंडपंप लगभग 4 वर्ष से ख़राब हैं। भीषण गर्मी में ग्रामीण पेयजल को तरस रहे हैं जनहित में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए समाधान कराया जाए व सफाई कर्मचारी को निलंबित करते हुए ग्राम प्रधान व सचिव पर भी कार्यवाही की मांग की है। जिला उपाध्यक्ष आरिफ रजा ने कहा
इस समय जायद की फसल का समय चल रहा है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए जल्द से जल्द सिंचाई की पूर्ति के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती चर्म पर है जिससे किसानों की खडी फसल खराब हो रही किसानो का हो रहा नुकसान की संभावना को देखते हुए अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए व रोस्टर अनुसार बिजली दी जाए जिससे किसान हित में सही कदम उठाए जाए व पूरे जनपद भर में नये आधार कार्ड बनवाने व पुराने आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए दर-दर भटकना पड रहा हैं प्रत्येक नगर में कम से कम 2 व शहर में कम से कम 5 केंद्र बनाए जाएं जिससे आधार संशोधन में आ रही परेशानियों का समाधान किया जाए।
बदायँ की उझानी के बीचो बीच हलवाई चौक चौराहे पर स्थाई अतिक्रमण कर कब्जा होने के कारण आमजन को प्रत्येक दिन जाम की समस्या से जूझता रहता है। जो पीडब्ल्यूडी राज्य मार्ग संख्या 33 मार्ग बरेली मथुरा छावनी का मिल्ट्री मार्ग भी है इसी मार्ग से प्रत्येक वर्ष सावन माह में लाखों श्रद्धालु कछला गंगा घाट जल भरने के लिए जाते हैं। इस मार्ग पर स्थाई अतिक्रमण के कारण काफी संकरा हो चुका है जिसे जल्द से जल्द स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त कराने की मांग को पूरा किया जाए। तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने कहा उझानी के
मोहल्ला गंजशहीदा में आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण में गर्भवती महिलाओं व शिशुओं को मिलने वाला पोषाहार सिर्फ़ चुनिंदा लोगों को दिया जाता है जिसे लेकर रोष व्याप्त है बाकी पोषाहार आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पति स्वयं की किराना दुकान पर धड़ल्ले से सरकरी पोषाहार की बिक्री करते देखे गए हैं। जिसकी सही जाँच करा कर उचित कार्यवाही की मांग की गई और केंद्र को अन्य केंद्र से अटैच किया जाए।इस अफसर पर अजय सैनी, रईस अहमद मलिक, बाबू हुसैन, भगवान दास, सत्येंद्र सिंह यादव, तिलक सिंह, ओंमकार, रंजीत, असलम, लियाकत, गुड्डू, शरीफ अब्बासी, नूरुद्दीन, सर्वेश, आरिफ रजा, सोनू कश्यप, भूरे कश्यप, रामपाल, आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.