9:09 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त बरेली मण्डल,बरेली तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली एवं जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कांवड़ मार्ग/कछला गंगा घाट का भ्रमण/निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आज दिनाँक 20.06.2025 को मण्डलायुक्त महोदय बरेली मण्डल,बरेली श्रीमती सौम्या अग्रवाल तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली श्री अजय कुमार साहनी एवं जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कांवड़ मार्ग तथा कछला गंगा घाट का भ्रमण / निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग एवं कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा प्रबन्धों तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा कछला गंगा घाट पर संबंधित अधि0गण के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तदुपरांत जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर पूर्व में नियोजित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान एडीएम श्री अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजेन्द्र द्विवेदी,एसडीएम सदर श्री मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय तथा प्रभारी निरीक्षक उझानी श्री नीरज कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन श्री मनोज कुमार सिंह तथा अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.