1:15 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

कछला – जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा निरीक्षण

जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला गंगा घाट पर ज्येष्ठ दशहरा के पावन पर्व पर चल रहे गंगा स्नान के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया।

आज दिनांक 05.06.2025 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह एवं एडीएमई श्री अरुण कुमार द्वारा थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला गंगा घाट पर ज्येष्ठ दशहरा के पावन पर्व पर चल रहे गंगा स्नान के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर श्री मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक उझानी श्री नीरज कुमार तथा अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.