2:26 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कछला के जीबी पंत कालेज की बार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

।********* कछला बदायूं 10 मार्च।
जीबी पन्त महाविधालय कछला में  आयोजित बार्षिक क्रीड़ा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये मुख्य अतिथि कालेज प्रबन्धक अश्विनी कुमार ने अपने उद्बोधन के साथ खेल महोत्सव का शुभारंभ कराया। प्राचार्य  फैजान अहमद ने कहा कि खेल भी पढ़ाई के साथ हमारे जीवन का अंश है। 800 मीटर दौड़ में बालक बर्ग में शिवम सिंह ने प्रथम स्थान एवं इन्द्रजीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में दामिनी ने प्रथम स्थान एवं कुमकुम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा  बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में दामिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जेबलिन थ्रो ( भाला भेंक) प्रतियोगिता में शिवम सिंह ने प्रथम एवं छात्र अजय कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रोफेसर विशाल दुबे, प्रोफेसर गौतम सिंह, प्रोफेसर रामकुमार, गंगा एकेडमी के प्रिंसिपल विनोद कुमार, चैयरमैन जगदीश सिंह लोनिया चौहान प्रबन्ध समिति के सचिव अवधेश कुमार, सदस्य सुजान सिंह, एवं अतिथि मास्टर कृष्ण पाल तोमर सिंह मौजूद रहे।———————— देवेन्द्र कश्यप

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.