8:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

*एनएसएस शिविर के तीसरे दिन मनाया स्वच्छता दिवस*

ग्राम रसूलपुर बिलहरी में चल रहे राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं के राष्ट्रीय सेवा योजना की भीमराव अंबेडकर इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वच्छता दिवस मनाया गया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए रैली निकाली तथा गांव के मुख्य चौराहे, मन्दिर परिसर में झाड़ू लगा कर कूड़े का निस्तारण किया और समस्त गलियों की नालियों को साफ़ किया।
बौद्धिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि गणित के विभागाध्यक्ष डॉ नीरज कुमार ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना अति आवश्यक है।उन्होंने कहा कि नालियों में बहता पानी मलेरिया मुक्त गाँव की निशानी है। उन्होंने ने कहा कि कूड़ा करकट एवं नालियों में अवरुद्ध पानी मलेरिया, टाइफाइड,डेंगू त्वचा रोग,अस्थमा आदि रोगों को जन्म देती है। विशिष्ट अतिथि जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ गौरव कुमार सिंह ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए सूखा और गीला कचरा को समायोजित करने की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ रविंद्र सिंह यादव, डॉ जुनैद आलम, पवन कुमार, इशराक अहमद खान नंदिनी शंखधार,निखिल सिंह चौहान, प्रिन्स सक्सेना, रोशनी, ज्योति आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.