2:24 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

उझानी स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

उझानी-बदांयू 12 सितंबर।

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रजत प्रताप सिंह के निर्देशन में शनिवार को उझानी रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म तथा समपार संख्या 286/ए पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों एवं आमजन को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने नाटक के जरिए यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ साथ न ले जाने, ट्रेन के अंदर धूम्रपान न करने तथा गाड़ी के पायदान एवं छत पर यात्रा न करने के प्रति जागरूक किया।

साथ ही प्लेटफार्म बदलते समय सदैव फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करने तथा बंद समपार फाटक को अनधिकृत रूप से पार न करने की अपील की गई।

अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक एवं समपार फाटक पार करते समय हेडफोन का प्रयोग न करने, रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशियों को न चराने तथा रेलवे ट्रैक और विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त रेलवे ट्रैक के आसपास पतंग न उड़ाने तथा किसी भी प्रकार की असावधानी से बचने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रेल यात्रा के लिए जागरूक करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.