8:02 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में झोलाछाप हाॅस्पीटल के चक्रव्यूह में फंसकर नवजात की मौत, हंगामा

x।******** उझानी बदांयू 13 मार्च। बदांयू स्वास्थ्य विभाग के खेल भी निराले हैं मेरे भईया- जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी बिना रजिस्ट्रेशन के नगर में अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता का परिणाम है कि आज बाईपास स्थित एक हाॅस्पीटल में सहसवान क्षेत्र के एक गांव के परिवार की होली पर खुशियां काफूर हो गई। दम्पति ने अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बताया कि रात में चिकित्सक ना होने पर अप्रशिक्षित नर्स से डिलीवरी कराई जिसमें उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई। वहीं दम्पति ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया बताते हैं कि अस्पताल प्रशासन ने सोदेबाजी कर मामला रफा-दफा कर लिया है। ———————- राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.