6:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी बितरोई स्टेशन के पास चाय के खोखे में अचानक लगी आग से, सिलेंडर फटा सामान जलकर खाक

।********/ उझानी बदांयू 20 जनवरी 2025। मुजरिया थाना क्षेत्र के बितरोई स्टेशन के पास एक चाय के खोखे में अचानक आग लग गई। उस वक्त दुकानदार पडोस में चाय देने गया था। खोखे में लगी आग ने बिकराल रूप ले लिया गैस सिलेंडर के फटने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक है गया। आस-पास के दुकानदारों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया मगर कामयाब ना हो सके। जानकारी के अनुसार फकीराबाद निवासी नेम सिंह बितरोई स्टेशन के समीप रोड पर चाय का खोखा रखकर अपना जीवनयापन कर रहा है। आज दोपहर 11 बजे वह पड़ोसी को चाय देने गया। अचानक खोखे में आग लग गई। जिससे खोखे में रखा गैस सिलेंडर फट गया। आग इतनी भयानक लगी कि खोखे में रखी नकदी, चीनी ,चाय पत्ती,गुटखा, बिस्कुट, नमकीन के पाउच जलकर खाक हो गये। आस-पास के दुकानदारों ने लेखपाल को सूचना देकर प्रसाशन से नेमसिंह को मदद दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.