6:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी – जल निगम में संविदा पर नोकरी लगवाने में दो लाख रुपए की ठगी, कंपनी सहित चार नामजद

उझानी बदांयू 12 मई। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरोलिया निवासी युवक ने कंपनी सहित चार लोगों पर जल निगम में संविदा पर नोकरी लगवाने का आरोप लगाते हुए दो लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिरोलिया निवासी लवकुमार पुत्र राम पाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि बह बेरोजगार था। अढौली गांव के महावीर सिंह व उनके पुत्र गोरव ने जल निगम में संविदा पर नौकरी लगवाने को बदायूं की सिविल लाइंस ऐरिया की रहने वाली प्रतिभा चंदेल पत्नी रवींद्र सिंह चंदेल व उनकी पुत्री सुरभि चंदेल से मिलवाया व दो लाख रुपए नोकरी लगवाने को डेढ़ लाख लखनऊ की एसकेएसपीसीएचआर मेनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खाते में जमा कराए व 50 हजार नकद लिए। लव कुमार ने लिखा कि फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया कि उझानी ब्लाक में नोकरी ज्वाइन कर लो , ब्लाक जाने पर मालूम पडा कि मुझे आरोपियों द्वारा ठगा गया है। कोतवाली पुलिस व एसएसपी को शिकायती पत्र दिए कारवाई ना होने पर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.