2:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी के लिए ऐतिहासिक दिन, कल लखनऊ के लिए दौड़ेगी कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस,केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा दिखाएंगे हरी झंडी

उझानी के लिए ऐतिहासिक दिन,
कल लखनऊ के लिए दौड़ेगी कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस,केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा दिखाएंगे हरी झंडी।

उझानी-बदांयू 25 जुलाई।

नगर उझानी के लिए 26 जुलाई का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए पहली बार सीधी ट्रेन सुविधा मिलने जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल “बंटी” रेलवे स्टेशन पहुंचे और उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा नगर अध्यक्ष ने स्टेशन पर संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और समारोह को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए सभी इंतजाम चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, स्वागत, मंच व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ गहन चर्चा भी हुई।


जानकारी के अनुसार कल 26 जुलाई को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा दोपहर 12 बजे कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से उझानी और आसपास के क्षेत्र के लोगों को लखनऊ तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार और आवागमन दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।

नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि यह ट्रेन उझानी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.