6:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी के प्राणेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले भगवान् की मूर्तियां निकली शोभायात्रा

।*****- उझानी बदांयू 2 फरवरी। आज नगर के प्रेम मिल कंपाउंड सिथ्ति प्राणेश्वर महादेव मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम पर आयोजित दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत श्री राम दरबार, राधा कृष्ण, देवी भगवती, शीतला माता, एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूजा अर्चना कर भगवान् की मूर्तियों को नगर भ्रमण के साथ गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पं प्रवीण शर्मा, शिवम् शर्मा की देख-रेख में श्रृद्धालुओं ने पूजन कर भगवान की प्रतिमाओं को रथ पर विराजमान कराया। भजनों की धुन पर महिलाएं झूमते हुए कीर्तन कर भोलेनाथ व राम के जयकारे लगाते चल रही थी। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा मंदिर प्रांगण में एक धार्मिक कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई। जहां भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता,प्रखर, राजीव सक्सेना, संजीव सक्सेना,दीपक वर्मा, सर्वेश सक्सेना, रानी गुप्ता,अनीता वर्मा,विश्नू सोलंकी,रम्मी रावत, प्रीति शर्मा, आदि मोजूद रहे।————————- राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.