2:20 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी कछला के कासगंज साइड के घाट पर पांच डूबे,दो की मौत

उझानी बदायूं 8 अप्रैल। अभी कल ही एक युवक के शव को गंगा से एसडीआरएफ ने निकाला था। आज कासगंज साइड के घाट पर राजस्थान के धोलपुर निवासी महेश अपने परिजनों संग गंगा स्नान को आऐ। स्नान करते वक्त पांच लोग गंगा के गहरे जल में समाने लगे शोर-शराबा सुनकर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। व पांचों को बाहर निकाल लिया। चूंकि महेश पर कार थी इसलिए सभी को सोरों कासगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां करन 24 पुत्र दिनेश व रमेश 11 पुत्र महेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य महेश, उनकी पत्नी व एक अन्य को बचा लिया गया। महेश ने किसी का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया व शवों को लेकर धोलपुर राजस्थान चले गये। इस बाबत कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा हमारे पहुंचने से पहले ही वह सभी को लेकर सोरों चले गये।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.