6:23 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उघैती पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ युवक को दबोचा

बदायूं

उघैती पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ युवक को दबोचा

केशव गुप्ता

बदायूं। अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उघैती पुलिस ने एक युवक को नाजायज हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने ग्राम खितौरा कुन्दन निवासी दीपक भारद्वाज पुत्र भूपेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर तथा एक देशी पौनिया 12 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.