4:06 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

भारत कुमार-अभिनेता मनोज कुमार नहीं रहे, निधन पर वाॅलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता निर्देशक कहानी लेखक भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार ने शुक्रवार को 87 की उम्र में इस दुनिया को विदा कह दिया। इस खबर से उनके चाहने वाले व सिनेमा की दुनिया को बड़ा झटका लगा है।
सिनेमा की दुनिया में ‘भारत कुमार’ नाम से जाने वाले मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है।

मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री स्तब्ध हो गई है। उनके निधन पर देश और दुनिया के दिग्गज श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

भारत के पहले सच्चे और समर्पित फिल्म निर्माता, दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मनोज कुमार आज सबको छोड़कर चले गए। उनकी छवि एक सच्चे देशभक्त, दूरदर्शी निर्देशक के रूप में थी, जिन्होंने गीतों को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस कराया। अभिनेता ने देशभक्ति को बिना किसी शोर शराबे के सिनेमा की दुनिया में ला दिया।उनकी फिल्मों के गीत युवाओं के साथ हर किसी की जुबान पर अमर हो गये है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.