2:18 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के0 के0 सरोज द्वारा थाना वजीरगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के0 के0 सरोज द्वारा थाना वजीरगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आज दिनांक 21-02-2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के0 के0 सरोज द्वारा थाना वजीरगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम महोदय को गार्द कमाण्डर द्वारा सलामी दी गई तत्पश्चात् थाना परिसर में थाना कार्यालय,जी0डी0 कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, महिला हैल्प डैस्क,साइबर हेल्प डेस्क,सीसीटीएनएस कक्ष,फैमिली क्वार्टर,मैस व विवेचना कक्ष का मुआयना किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज श्री अरविन्द कुमार , दिवसाधिकारी उ0नि0 श्री विश्ववन्धु ढारा , सीसीटीएनएस पर कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए आलोक कुमार तथा का0 विवेक , थाना कार्यलेख पर का0 1439 शुभम कुमार , महिला हेल्प डेस्क पर म0आ0 1500 मंजीत कौर व संतरी पहरा पर का0 556 संदेश उपस्थित रहे । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाने के अपराध रजिस्टर,रजिस्टर नं0-08, त्यौहार रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर,आईजीआरएस रजिस्टर, आर्डर बुक, जनशिकायती रजिस्टर,मालमुकदमाती रजिस्टर तथा मिशन शक्ति रजिस्टर को चैक कर सम्बन्धित को अध्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा संबंधित को निम्न आदेश-निर्देश दिये गये।
• मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित महिला हेल्पडेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही कराये जाने व महिला बीट कर्मियों द्वारा महिलाओं/बालिकाओ को नियमित रुप से जागरुक किया जायें ।
• महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर अभिलेखो को चेक कर आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता, मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख करने तथा समस्या के निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के विवरण का स्पष्ट उल्लेख करने एवं लम्बित महिला सम्बन्धी अपराधों में प्रभावी रुप से कार्यवाही करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
• थाना स्तर पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतापूर्वक गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया जाये। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर लम्बित प्रार्थना पत्रों को समयावधि में निस्तारित किया जाये।
• अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र गुण-दोष के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। भूमि-विवाद सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण किया जाये।
* पुलिस की सक्रियता बनाये रखने हेतु नियमित रूप से मुख्य बाजार/ भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग / फुट पैट्रोलिंग की जाये।
• थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव व थाने पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.