2:32 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

मतदाता जागरूकता के लिए क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, विजय शर्मा ने लहराया परचम

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के संयुक्त तत्वावधान में अनिवार्य मतदान एवं मतदाता पुनरीक्षण के प्रति जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं के मध्य क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता का विषय “लोकतंत्र और मतदान के प्रति युवाओं की भूमिका” रहा। इसमें बीएससी पंचम सेमेस्टर के विजय शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एमए तृतीय सेमेस्टर (राजनीति विज्ञान) के साजिद परवेज़ ने द्वितीय तथा बीएससी पंचम सेमेस्टर के कुणाल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन आयोग की भूमिका, ईवीएम, मतदाता पुनरीक्षण आदि से संबंधित नियम-कानून और व्यवस्था से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे। इसमें भी एक बार फिर विजय शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। द्वितीय स्थान पर कुणाल शर्मा रहे, जबकि तृतीय स्थान एमए प्रथम सेमेस्टर (राजनीति विज्ञान) की छात्रा रेनू शर्मा ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि युवा ही लोकतंत्र की असली ताकत हैं। यदि युवा जागरूक होगा, तो मतदान शत-प्रतिशत होगा और लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से 18 वर्ष पूर्ण होने पर अनिवार्य रूप से मतदाता बनने और मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में सहयोग करने की अपील की।
निर्णायक की भूमिका का निर्वहन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. सतीश सिंह यादव एवं डॉ. संजय कुमार ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.