2:32 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

रानी लक्ष्मीबाई एवं भाऊराव देवरस की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाई

■ रानी लक्ष्मीबाई एवं भाऊराव देवरस की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाई गई।

बदायूँ। शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर, सिविल लाइन्स, बदायूँ में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ज्योत्सना सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई को अदम्य साहस एवं नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए उनके देशभक्ति और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
द्वितीय मुख्य वक्ता निरंजन सिंह ने भाऊराव देवरस के संगठनात्मक एवं शैक्षिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने बिहार, बंगाल एवं पूर्वोत्तर भारत में क्षेत्र प्रचारक तथा सह सरकार्यवाह के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। दिल्ली से विद्या भारती एवं राजनीतिक कार्यों के समन्वय की जिम्मेदारी भी संभाली।
प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने दोनों महापुरुषों के त्याग, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विद्यालय मीडिया प्रभारी लालाराम वर्मा ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के लिए श्रेष्ठ कार्य करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी हमारे योगदान को याद रखें।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य कौशल किशोर पाठक ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य भोलेनाथ पाठक, राकेश मिश्रा, रूपेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, सुबोध मिश्रा, अविलेश यादव, अनुराग मिश्रा, राहुल शर्मा सहित आचार्या बहिन कु. आयुषी, पूजा शर्मा, कंचन गुप्ता, रिया राजपूत, प्रियंका सिंह, अंचल पाठक, सुमन शर्मा एवं नूतन कुमारी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.