2:34 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई जयंती छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भर बनने का संकल्प

*बदायूँ।* राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूँ में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई जयंती को *नारी सशक्तिकरण दिवस* के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की। संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई ने किया।

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को उद्घाटित करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि नारी के साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि
“रानी लक्ष्मीबाई ने सिखाया कि नारी अबला नहीं, सबला है। जब संकट आता है, तो नारी ही दुर्गा बनकर समाज की रक्षा करती है।”
प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज की छात्रा को किताबों के साथ-साथ आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी सीखनी होगी। उन्होंने कहा कि
“सशक्त नारी का अर्थ केवल नौकरी पाना नहीं है, बल्कि अपने फैसले खुद लेने की क्षमता रखना है।”
इस अवसर पर डॉ. गौरव कुमार सिंह, महिमा भारती, दिशा उपाध्याय, शीतल, धीरज, कुणाल शर्मा, इकरा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन हमें सिखाता है कि उम्र, परिस्थिति और संसाधनों की कमी कभी भी लक्ष्य में बाधा नहीं बन सकती, यदि मन में दृढ़ संकल्प हो।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित कविता, भाषण और प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। अंत में सभी ने नारी सम्मान, नारी शिक्षा और नारी सुरक्षा का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.