12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

कुण्डली और त्वचा सम्बंधी रोगों का ज्योतिषीय कारण – Jaya Kishori

कुण्डली और त्वचा सम्बंधी रोगों का ज्योतिषीय कारण

हमारी त्वचा सम्बंधी रोगों के लिए मुख्य रूप से बुध को जिम्मेदार माना जाता है इसके अलावा कन्या राशि का सम्बंध भी त्वचा से होता है त्वचा को सुन्दर या खराब करने में मंगल और सूर्य की भी अहम भूमिका होती है.

कभी कभी राहु भी त्वचा की समस्या को बहुत अधिक गम्भीर बना देता है बुध, राहु और सूर्य, मंगल की युति होने पर त्वचा की समस्या लाइलाज होने लगती है लग्न में भी पापी ग्रहों के स्थित होने पर हर रोज त्वचा की समस्या होती ही रहती है जिसकी वजह से व्यक्ति बराबर डॉक्टरों के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो जाता है और उसके मन मे निराशा आने लगती है

बुध पीड़ित होने पर कैसे त्वचा खराब होती है.
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुध को ही मुख्य रूप से त्वचा का कारक माना जाता है पीड़ित होने पर बुध त्वचा को खराब कर देता है.
व्यक्ति के चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं और त्वचा पर खुजली महसूस होने लगती है त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है.

इनके निदान हेतु करें यह उपाय
हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें और सब्जियों का रस सुबह के समय पीना चाहिए.
नीम की पत्तियों को उबालकर पानी में मिलाकर स्नान करें और नीम की निबोरी भी खाने का प्रयास करें.
हलके हरे रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें और बुधवार के दिन बुध के मन्त्र का जाप करें.
किसी सलाहकार से सलाह लेकर एक शुद्ध पन्ना भी धारण कर सकते हैं.

सूर्य पीड़ित होने पर कैसे त्वचा खराब होने लगती है .
विज्ञान के अनुसार सूर्य त्वचा के मैलालीन को नियंत्रित करता है
यह हमारे रूप रंग को निखारता भी है.
सूर्य के गड़बड़ होने से त्वचा झुलस जाती है और त्वचा में कालापन दिखने लगता है.
शरीर पर लाल रंग के चकत्ते पड़ना भी सूर्य के पीड़ित होने की पहचान है.

उपाय :
रोज सुबह जल्दी उठें और सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पी लें
तांबे का छल्ला अनामिका उंगली में धारण भी कर सकते हैं.
भोजन में सात्विकता रखें और फल सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं.

पीड़ित मंगल त्वचा को कैसे समस्या दे सकता है.
मंगल को रक्त का कारक मानते हैं ! मंगल पीड़ित होने से रक्त में विकार हो जाते हैं और त्वचा की समस्या जन्म ले लेती है.
मंगल खराब हो तो शरीर में रसायन का संतुलन भी बिगड़ जाता है और शरीर की आंतरिक गड़बड़ियों के कारण त्वचा खराब होने लगती है.
त्वचा पर कटे फटे और काले निशान आ जाते हैं.
कभी-कभी तो पूरा शरीर दानों से भर जाता है..

उपाय
सप्ताह में एक बार उपवास जरूर रखें और कच्ची गाजर का खूब सेवन करें !
जल का अधिक मात्रा में सेवन करें !
रक्त और पाचन तंत्र की जांच कराएं और उसे ठीक करने के उपाय करें !
मुल्तानी मिटटी का प्रयोग करें !
किसी विद्वान की सलाह लेकर एक मूंगा धारण कर सकते हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.