10:25 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

गोवर्धन पूजा, सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट – Jaya Kishori

Jaya__Kishori__

कल गोवर्धन पूजा, सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट रहेगा शुभ मुहूर्त
सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए कुछ खास उपाय*

गोवर्धन पूजा का पर्व कल 10 नवंबर को मनाया जाएगा.
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है. जानें गोवर्धन पूजा की सही तारीख और शुभ मुहूर्त.
गोवर्धन पूजा के लिए बस इतना ही समय शुभ

दिवाली के बाद अब गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व है. मान्यता है कि गोवर्धन पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है.
इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है. अगर आप भी गोवर्धन पूजा की तैयारी कर रहे हैं तो पूजा का शुभ समय जरूर जान लें. आइए जानते हैं पूजा की सही तारीख, मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व.

गोवर्धन पूजा 2026 की तिथि
हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर की जाती है. यह तिथि आज 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू हो गई . इसका समापन अगले दिन यानी कल 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे होगा.
ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन पूजा कल 10 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी. इस दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा करेंगे.कई जगहों पर इस अवसर पर अन्नकूट का आयोजन भी होता है. इसमें तरह-तरह के पकवान बनाकर भगवान को चढ़ाए जाते हैं.

गोवर्धन पूजा 2026 का शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा: 10 नवंबर 2026, मंगलवार
प्रतिपदा तिथि शुरू: 9 नवंबर, दोपहर 12:31 बजे से
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 10 नवंबर, दोपहर 2:00 बजे
सुबह पूजा का मुहूर्त: सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:26 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:30 से 5:56 बजे तक

गोवर्धन पूजा का महत्व
गोवर्धन पूजा के पीछे भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी एक प्रसिद्ध पौराणिक कथा है. मान्यता है कि द्वापर युग में ब्रज के लोग अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए देवराज इंद्र की पूजा किया करते थे.भगवान कृष्ण ने उन्हें बताया कि उनके जीवन का आधार प्रकृति, गोवर्धन पर्वत और गायें हैं. इसलिए इनका सम्मान और पूजन करना चाहिए

श्रीकृष्ण की बात मानकर ब्रजवासियों ने इंद्र देव की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा की. इससे इंद्र नाराज हो गए और उन्होंने पूरे ब्रज में तेज बारिश शुरू कर दी. लगातार बारिश से गांव के लोगों की जान पर संकट आ गया

तब भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया. सभी ब्रजवासी अपने पशुओं के साथ पर्वत के नीचे आ गए और बारिश से सुरक्षित रहे. सात दिनों तक वर्षा करने के बाद इंद्र देव को अपनी भूल का एहसास हुआ. उन्होंने भगवान कृष्ण से क्षमा मांगी

गोवर्धन पूजा की पूजन विधि
गाेवर्धन पूजा वाले दिन घर के आंगन अथवा मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत (गिरिराज जी) की आकृति बनाकर उनका विधि-विधान से पूजन करना अत्यंत पुण्यकारी और कल्याणकारी माना गया है इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के अन्न और पकवानों का महाभोग (अन्नकूट) लगाया जाता है साथ ही, सनातन परंपरा के अनुसार गायों को सजाकर उनकी सेवा की जाती है और आशीर्वाद लिया जाता

गोवर्धन पूजा के दिन विशेष फल और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं

आर्थिक उन्नति के लिए:
गोवर्धन पूजा के समय एक थाली में 5 गोमती चक्र और 5 कौड़ियां रखें इनकी रोली-चावल से पूजा करें और फिर इन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें इससे धन के स्रोतों में बढ़ोतरी होती है

संतान प्राप्ति के लिए:
गोवर्धन पूजा के दिन दूध, दही, शहद, शक्कर और घी मिलाकर पंचामृत बनाएं इसमें थोड़ा गंगाजल और तुलसी के पत्ते डालें इस पंचामृत को शंख में भरकर भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें और “क्लीं कृष्ण क्लीं” मंत्र का 11 बार जाप करें

गौ माता की सेवा:
इस दिन गाय और बछड़े को स्नान कराएं, उन्हें तिलक लगाएं, हरा चारा या गुड़-रोटी खिलाएं। गाय की पूजा और सेवा से समस्त देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है.

विष्णु मंदिर में दान:
गोवर्धन पूजा के दिन किसी विष्णु मंदिर में जाकर हरी सब्जियों का दान करें और ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ मंत्र का जाप करें

घर की सुख-शांति और परिक्रमा:
गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा करें और संभव हो तो परिवार सहित 7 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा के समय हाथ में जल का कलश लेकर गोवर्धन की तरफ जल की धारा गिराते जाएं

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.