मुजफ्फरनगर। शामली हाईवे पर थाना तितावी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसमें सवार 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।