2:46 pm Friday , 6 November 2026
BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में धन त्रयोदशी, लक्ष्मी पूजन

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग, बरेली में धन त्रयोदशी (धनतेरस) का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मां लक्ष्मी का पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि एवं मां लक्ष्मी के पूजन के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं विद्यालय की निरंतर उन्नति की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधियों के साथ पूजन संपन्न कराया गया। सभी ने दीपावली पर्व के इस पावन अवसर पर भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक मान्यताओं के महत्व को समझते हुए त्योहार को श्रद्धापूर्वक मनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार पांडे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रत्येक पर्व का अपना विशेष महत्व है। धनतेरस हमें धन के साथ-साथ आरोग्य, सुख, समृद्धि और सद्भाव का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में अपनी परंपराओं के प्रति श्रद्धा और संस्कारों का विकास करते हैं। विद्यालय के आचार्य संजीव कुमार ने पंच पर्व की श्रृंखला को विस्तार से बताया, साथ ही भैया बहनों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम में संभाग निरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह, पुंडीर कार्यालय प्रमुख श्री सतीश शर्मा, श्री राजीव कुमार, पुरोहित श्री राजेश कुमार शर्मा सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने एक-दूसरे को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहने की मंगलकामना की। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.