5:11 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

सोने चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, सोना ₹1.46 लाख के पार

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने के बाद जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को MCX पर चांदी का भाव ₹1.90 लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गया, जबकि 24 कैरेट सोने की वायदा कीमत ₹1,46,109 प्रति 10 ग्राम हो गई। बुधवार को सोना ₹1,43,234 पर बंद हुआ था। इस तरह सोने की कीमत में ₹2,875 प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। कीमतों में अचानक आए उछाल से उन खरीदारों को झटका लगा है, जो आगे और गिरावट का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.