7:58 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मिठाई के वजन के साथ डिब्बे (पैकेजिंग) का वजन शामिल न करें- विधिक माप विज्ञान विभाग

​बदायूं। विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और बाजार में हो रही धांधली को रोकने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभाग ने घटतौली और नियमों के उल्लंघन के मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद की कई मिठाई की दुकानों, सर्राफा और अन्य प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी कर कार्रवाई की।
बुधवार को ​अभियान के दौरान खाद्य एवं मिष्ठान विक्रेताओं को विशेष रूप से चेतावनी दी गई कि वे मिठाई के वजन के साथ डिब्बे (पैकेजिंग) का वजन शामिल न करें। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दुकानदार मिठाई के साथ गत्ते या डिब्बे का वजन भी तौल में जोड़कर ग्राहकों से अधिक कीमत वसूल रहे हैं। निरीक्षक ओमप्रकाश ने स्पष्ट किया कि ऐसा करना विधिक माप विज्ञान अधिनियम का सीधा उल्लंघन है और भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ​दातागंज की राम श्री देवी इण्डेन गैस, वजीरगंज के राहुल सर्राफ, प्रेमपाल सर्राफ एवं आभाष ज्वेलर्स बिसौली से मुकेश पाल मिठाई विक्रेता इसी के साथ बाला जी स्वीट्स बजीरगंज, निहार स्वीट्स सैदपुर की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की सुसंगत धाराओं के तहत की गई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। विभाग की इस औचक कार्रवाई से सर्राफा बाजारों और मिष्ठान विक्रेताओं में सतर्कता देखने को मिल रही है। निरीक्षक ओमप्रकाश का कहना है कि आम जनता को सही माप और वजन में वस्तुएं मिलें, इसके लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि यदि कोई दुकानदार घटतौली करता है या डिब्बे का वजन मिठाई में जोड़ता है, तो इसकी शिकायत तुरंत विभाग से करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.