8:17 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से बदायूँ के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, शासन ने जारी की वित्तीय स्वीकृति

दीपावली त्यौहार पर बदायूँ शहर को एक और सौगात।
लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से पांच स्थानों पर होंगे सीसी सड़क,नाली निर्माण एवं इलेक्ट्रोल पोल का कार्य।

गाँधी ग्राउंड चौराहे से सुभाष चौक तक जर्जर रोड का होगा समाधान।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से बदायूँ के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, शासन ने जारी की वित्तीय स्वीकृति

बदायूँ। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को बड़ी सौगात मिली है। माननीय विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी के प्रयासों से बदायूँ नगर क्षेत्र के पांच वार्डों में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क,नाली एवं इलेक्ट्रोल पोल सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे जिसके लिए शासन ने 50 लाख रूपए जारी भी कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत जनपद बदायूँ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों की कुल 72 परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में बदायूँ नगर क्षेत्र के निम्नलिखित कार्य स्वीकृत हुए हैं—

स्वीकृत विकास कार्यों का विवरण—

1. वार्ड नंबर-07,गाँधी ग्राउंड चौराहे से सुभाष चौक तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा इलेक्ट्रिक पोल, केबिल एवं 90 एलईडी स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति एवं स्थापना का कार्य।
लागत: 28.400 लाख रुपये।

2. वार्ड नंबर-11: बड़ी नारायण के मकान से वेद प्रकाश व शिवकुमार मास्टर के मकान तथा राजीव पटवा के मकान से होते हुए राम नारायण के मकान तक विभिन्न गलियों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।
लागत: 13.310 लाख रुपये।

3. वार्ड नंबर-03, मोहल्ला नेकपुर: हैंडिल कॉलोनी के सामने नवनीत गुप्ता से रक्षपाल फौजी के मकान के दोनों ओर आगे तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।
लागत: 26.140 लाख रुपये।

4. वार्ड नंबर-19, मोहल्ला मधुवन कॉलोनी: सीमा राठौर के मकान के आगे से रामपाल सिंह फौजी के घर से आगे की ओर के.सी. पटेल के घर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।
लागत: 15.040 लाख रुपये।

5. वार्ड नंबर-18, मोहल्ला कल्याण नगर: खादी भंडार से रामनिवास के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।
लागत: 16.800 लाख रुपये।

इन पांचों विकास कार्यों पर कुल लगभग 99 लाख 69 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित वार्डों के निवासियों को जलभराव, खराब रास्तों एवं आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा।

इस अवसर पर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी ने कहा कि बदायूँ विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और बदायूँ को विकास की नई पहचान दिलाना ही हमारा संकल्प है। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा।


विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इस स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.