




बिल्सी : नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज दिनांक-04-11-2026 को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए दिया, कैंडल, एवं पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा पी.जी. से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मोमबत्तियाँ, सुंदर एवं सुसज्जित पूजा की थालियाँ तथा रंग-बिरंगे और मनमोहक दीये तैयार किए। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, सजावटी सामग्रियों एवं कलात्मक डिजाइनों का प्रयोग कर अपनी रचनात्मकता को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। प्रत्येक प्रतिभागी ने अपनी कला के माध्यम से कुछ नया और आकर्षक बनाने का प्रयास किया।
इस प्रतियोगिता में कक्षा-पी.जी. से श्रीजा माहेश्वरी कक्षा- एन.सी. से कृतिका माहेश्वरी कक्षा-के.जी.से काशवी जैन, कक्षा-1 से अथर्व, कक्षा-2 से वैदिक, कक्षा-3 से तान्शी, कक्षा-4 से अरनिमा कक्षा-5 से तियाशा कक्षा-6 से मान्या माहेश्वरी, कक्षा-7 से आराध्या वार्ष्णेय, कक्षा-8 काव्या वार्ष्णेय कक्षा- 9 से तान्या माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा थाली सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा 3 से देवेश सोलंकी, कक्षा-4 से एकता , कक्षा -5 माही, कक्षा 6 से अनिका माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों की मनोवल बढ़ाते हुए कहा कि सभी लोग अपने संस्कृति से जुड़े त्यौहारों को भूलते जा रहे हैं, इसलिए ऐसे आयोजन हम सभी को इन्हें बढ़ावा देने में काफी सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सभी विद्यार्थी विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले ऐसे संस्कृति से जुड़े आयोजनों में हिस्सा लेकर इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को जीवंत रखने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को पहचानना और उसे निखारना भी है। इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास, एकाग्रता, धैर्य, कलात्मक अभिरुचि एवं सृजनात्मक सोच का विकास करती हैं।उन्होंने सभी से प्रदूषण रहित एवं शांतिप्रिय दिवाली के पावन त्यौहार को मनाने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com