3:53 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी: घर से नाराज 14 वर्षीय अमन लापता, पिता ने दी तहरीर – पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।

उझानी: घर से नाराज 14 वर्षीय अमन लापता, पिता ने दी तहरीर – पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।

उझानी बदायूं 8 अक्टूबर ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव मल्लामई से 14 वर्षीय किशोर के घर से नाराज होकर लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है।

प्रार्थी उदयवीर पुत्र त्रिलोकीलाल, निवासी ग्राम मल्लामई, ने कोतवाली उझानी में प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि 06 अक्टूबर को शाम उसका लड़का अमन पुत्र उदयवीर उम्र 14 वर्ष घर से नाराज होकर कहीं चला गया और जब से ही लापता है।

पीड़ित पिता ने बताया कि लापता होने के बाद से काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा है। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली उझानी में सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कैलाश चंद्रा को सौंपी गई है। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.